भारतीय मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
