राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी की अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 7 नवंबर तक खुली रहेगी। सुधार विंडो 10 नवंबर को खुलेगी और 12 नवंबर को बंद हो जाएगी। यह परीक्षा योग्य उम्मीदवारों को ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ प्रदान करने, ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के पद पर नियुक्ति और 85 विषयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
