राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर आ रही हैं। वह कल सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। वह गिर राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी और सासन गिर में स्थानीय आदिवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी।
शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। वह अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
