लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि बातचीत सकारात्मक तरीके से चल रही है और अब अपने अंतिम चरण में है।
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्या नंद राय के साथ विचार-विमर्श के बाद नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए श्री पासवान ने कहा कि हम सभी छोटे मुद्दों, सीटों, उम्मीदवारों और चुनाव प्रचार पर चर्चा करना चाहते हैं ताकि बाद के चरणों में कोई टकराव पैदा न हो।
