राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर के दर्शन किए।
राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा के दौरान जलाभिषेक, सोमेश्वर महापूजा और ध्वजपूजा की। गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा, जिला कलेक्टर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का उनके आगमन पर स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। बाद में, राष्ट्रपति का सासन जाने का कार्यक्रम है। सासन की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति गिर में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।
