मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान आज चार साल पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए 13 अक्टूबर 2021 को इस मास्टर प्लान का शुभारंभ किया था। पीएम गतिशक्ति ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए 44 केंद्रीय मंत्रालयों और 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एकीकृत किया है। इस पहल का उद्देश्य परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध और कुशल कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जिससे अंतिम-मील कनेक्टिविटी बढ़े और यात्रा का समय कम हो।
