अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि राष्ट्रपति पुतिन युद्ध क्यों जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह युद्ध एक हफ़्ते में ही जीत लेना चाहिए था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ये बातें व्हाइट हाउस में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय लंच के दौरान कहीं। राष्ट्रपति ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात में कीव के लिए अमेरिका के निरंतर समर्थन पर चर्चा होने की उम्मीद है।
