प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएँगे। इस दौरान, वह नंदयाल ज़िले के श्रीशैलम स्थित श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। वह श्रीशैलम स्थित श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र भी जाएँगे। प्रधानमंत्री दोपहर में कुरनूल में लगभग 13,430 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
ये परियोजनाएँ उद्योग, विद्युत पारेषण, सड़क, रेलवे, रक्षा विनिर्माण, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं, जो क्षेत्रीय बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने, औद्योगीकरण को गति देने और राज्य में समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इस अवसर पर श्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
