श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह श्रीलंका की उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित और घनिष्ठ संबंधों की परंपरा को आगे बढ़ाती है और मित्रता के गहरे बंधन को और मज़बूत करती है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से बातचीत करेंगी। वह नई दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और हिंदू कॉलेज का भी दौरा करेंगी।
