मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती आज दो दिवसीय नई दिल्ली यात्रा पर आ रहे हैं। वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ वार्ता करेंगे। अपने दूसरे दिन, श्री अब्देलती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।