रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात मोन्था के आने के बाद दोनों राज्यों में तत्काल बहाली कार्य के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा संबंधित रेलवे अधिकारियों से बात की।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि चक्रवात को देखते हुए संभागीय, क्षेत्रीय और बोर्ड स्तर पर युद्ध कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं और पूर्वी तटीय संभागों में आवश्यक संसाधन तैनात कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और गुंटूर में रेलवे की टीमें अलर्ट पर हैं और ट्रेन परिचालन पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि व्यवधान को कम किया जा सके।
