राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन सभी क्षेत्रों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कामना की कि ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विकास यात्रा में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें। राष्ट्रपति ने इन राज्यों के सभी निवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
