भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एआई, ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग और उन्नत एन्क्रिप्शन के माध्यम से भविष्य-सुरक्षित डिजिटल पहचान को मज़बूत करने के लिए आधार विज़न 2032 ढाँचा प्रस्तुत किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कल बताया कि यह ढाँचा भारत के डिजिटल पहचान पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्परिभाषित करने और अगले दशक के लिए अगली पीढ़ी के डिजिटल शासन को गति देने के लिए एक व्यापक रोडमैप प्रदान करेगा।
आधार को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम और वैश्विक साइबर सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाने के लिए, इस रूपरेखा को प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ समिति द्वारा निर्देशित किया गया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि यह रोडमैप तकनीकी नेतृत्व को बनाए रखने और एक सुरक्षित, समावेशी और जन-केंद्रित डिजिटल पहचान के रूप में आधार की भूमिका को सुदृढ़ करने के बारे में है।
