उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज केरल के दो दिवसीय दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुँचेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे और फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए कोल्लम जाएंगे।
अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति कोल्लम में फेडरेशन ऑफ इंडियन कॉयर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। मंगलवार को, उनका तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का दौरा करने का कार्यक्रम है।
