नई दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद (ईसी) की 1279वीं बैठक का आयोजन कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुआ। इस बैठक में डीयू की 102वीं वार्षिक रिपोर्ट के मसौदे को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।
डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि यह वार्षिक रिपोर्ट 01.04.2024 से 31.03.2025 तक की अवधि के लिए तैयार की गई है, जिसमें वर्ष 2024-2025 के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है।
इस रिपोर्ट में दो भाग हैं – जिनमें से पहले भाग में संबंधित अवधि की उपलब्धियों और गतिविधियों के मुख्य बिंदु, संकायों, विभागों, केंद्रों, महाविद्यालयों और वित्त सहित दिल्ली विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी शामिल है जबकि दूसरे भाग में सूचना और आंकड़े दिए गए हैं।
