जैसे-जैसे AI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है, वैसे-वैसे इसके पीछे लगी कंपनियों की लागत भी आसमान छू रही है। AI चिप बनाने में सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग ही नहीं, बल्कि डिज़ाइन और इंजीनियरिंग पर अरबों डॉलर खर्च होते हैं।
NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग के अनुसार, एक नई AI-चिप आर्किटेक्चर को डिजाइन और विकसित करने की शुरुआती लागत 5.5 अरब डॉलर (लगभग 4,914 करोड़ रुपये) से अधिक होती है। और यह खर्च चिप की पहली यूनिट बनने से पहले ही लग जाता है।
इतनी बड़ी लागत क्यों?
नई जेनरेशन की AI चिप बनाने में शामिल खर्च:
-
डिज़ाइन और इंजीनियरिंग: आर्किटेक्चर डेवलपमेंट, सिमुलेशन और टूल चेन तैयार करना → 5–6 अरब डॉलर।
-
फैब्रिकेशन मास्क सेट: चिप को बनाने के लिए → लगभग 500 मिलियन डॉलर।
यानि एक भी चिप बनने से पहले कुल खर्च लगभग 5.5 अरब डॉलर हो जाता है।
चिप की कीमत और मैन्युफैक्चरिंग
हालाँकि एक AI चिप की रिटेल कीमत इतनी बड़ी नहीं होती। उदाहरण के तौर पर Blackwell B200 की कीमत 30,000–40,000 डॉलर के बीच होती है। इसमें सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, वितरण और प्रॉफिट मार्जिन शामिल होता है। शुरुआती अरबों डॉलर का खर्च इसमें शामिल नहीं होता।
महंगी AI चिप क्यों बनाना जरूरी है?
Blackwell B200 जैसी हाई-एंड AI चिप्स साधारण CPU या GPU से कई गुना शक्तिशाली होती हैं। इनकी कंप्यूटेशनल क्षमता, मेमोरी और एफिशिएंसी इतनी अधिक होती है कि ये सैंकड़ों नॉर्मल प्रोसेसर और GPU की जगह काम कर सकती हैं। इसके फायदे:
-
ऊर्जा की बचत
-
समय की बचत
-
ऑपरेशन कॉस्ट में कमी
इसलिए, भारी R&D खर्च और शुरुआती निवेश के बावजूद, AI चिप्स आज के हाई-टेक एप्लिकेशन्स के लिए जरूरी हैं।
