सर्दियों के मौसम में सब्जियों की भरमार होती है, और गाजर इनमें सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद सब्जियों में से एक है। गाजर में विटामिन A, फाइबर, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आंखों की रोशनी सुधारने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने और पाचन बेहतर बनाने में मदद करती है।
हालांकि, कुछ लोगों को स्वास्थ्य कारणों से गाजर खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन और क्यों।
1. कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग
गाजर में फाइबर भरपूर होता है, जो सामान्यत: पाचन के लिए अच्छा है। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर ब्लोटिंग, गैस, इनडाइजेशन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पेट दर्द या पाचन विकार से परेशान लोगों को गाजर का सेवन सीमित करना चाहिए।
2. डायबिटीज के मरीज
गाजर में प्राकृतिक शुगर होती है। डायबिटीज वाले लोग इसे सावधानी से खाएं, क्योंकि अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर है।
3. ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं
गाजर का सेवन कभी-कभी ब्रेस्ट मिल्क का टेस्ट बदल सकता है, जिससे बच्चे के लिए पीना मुश्किल हो सकता है। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान गाजर कम मात्रा में ही खाएं।
4. इंसोम्निया या नींद की समस्या वाले लोग
गाजर का पीला हिस्सा शरीर में गर्मी पैदा करता है। इससे कुछ लोगों में नींद प्रभावित हो सकती है। रात को चैन की नींद चाहते हैं तो गाजर कम मात्रा में खाएं।
5. एलर्जी की समस्या वाले लोग
कुछ लोगों को गाजर से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, रैशेज और त्वचा में जलन हो सकती है। ऐसे लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही गाजर का सेवन करें।
6. कैरोटीनेमिया का खतरा
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदल जाता है। बहुत ज्यादा गाजर खाने से कैरोटीनेमिया हो सकता है, जिसमें त्वचा पीली पड़ जाती है। एक्सपर्ट्स कम मात्रा में ही गाजर खाने की सलाह देते हैं।
