17 दिसंबर । भारत और इथियोपिया ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया है, क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अदीस अबाबा में अपने इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली के साथ व्यापक बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की.
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने से हमारे संबंधों को नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई मिलेगी।
दोनों देशों ने आठ समझौता ज्ञापनों/समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए, जिनमें संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत करना, सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपियाई विदेश मंत्रालय में एक डेटा केंद्र की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रशिक्षण सहयोग, जी20 के तहत ऋण पुनर्गठन, अधिक आईसीसीआर छात्रवृत्तियां और इथियोपियाई लोगों के लिए एआई लघु पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्रधानमंत्री आज इथियोपिया की संसद के सत्र को संबोधित करेंगे।
