लखनऊ। एयर एशिया का विमान रविवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। खतरे के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट लखनऊ से कोलकाता जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, एयर एशिया की फ्लाइट संख्या I5-319 ने अपने तय समय 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी ही थी। तभी अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया।
सुरक्षा कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद यात्री डरे हुए हैं। इस बीच एयर लाइन प्रशासन पर लापरवाही बरतने के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। यात्रियों की शिकायत है कि कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
एयर एशिया की फ्लाइट संख्या I5-319 में क्रू मेंबर समेत 180 की संख्या में लोग सवार थे।
