नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी समारोह में मौजूद रहे।
समारोह में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों सेनाओं की सलामी ली।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार,सेना के तीनों अंग और राज्य पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के संगीत बैंड ने ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी पर 29 धुनों को बजाया। एकल बैंड ने एकला चलो रे… की धुन पर दी प्रस्तुति।
इस बार के बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली के प्रेसिडेंट साबा कोरोसी शामिल हुए।
बता दें कि 29 जनवरी की शाम को हर साल होने वाली यह बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। तीनों सेनाएं इस खास मौके पर विशेष धुनें बजाकर राष्ट्रपति से अपनी बैरकों में वापस जाने के लिए आधिकारिक अनुमति मांगती हैं। पारंपरिक धुनों के साथ मार्चपास्ट करती सेनाएं गणतंत्र दिवस समारोह के समापन की घोषणा भी करती हैं।
