अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर से पीछा करने के बाद हिंद महासागर में एक और तेल टैंकर पर कब्जा कर लिया है। पेंटागन ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वेरोनिका III नामक यह जहाज वेनेजुएला से जुड़े अवैध तेल शिपमेंट से संबंधित है। वेनेजुएला कई वर्षों से अपने तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है और कच्चे तेल की तस्करी के लिए फर्जी झंडे वाले टैंकरों के एक गुप्त बेड़े पर निर्भर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बनाने के लिए दिसंबर में प्रतिबंधित टैंकरों को क्वारंटाइन करने का आदेश दिया था। मादुरो को जनवरी में एक अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। इस कार्रवाई के बाद कई टैंकर वेनेजुएला के तट से भाग गए, जिनमें वह जहाज भी शामिल था जिस पर रात भर हिंद महासागर में छापा मारा गया था।
ट्रम्प प्रशासन वेनेजुएला के तेल पर नियंत्रण हासिल करने के अपने व्यापक प्रयासों के तहत टैंकरों को जब्त कर रहा है। पेंटागन ने पोस्ट में यह नहीं बताया कि वेरोनिका III को औपचारिक रूप से जब्त कर लिया गया है और उसे अमेरिकी नियंत्रण में रखा गया है या नहीं।
