इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट में आकाशवाणी न्यूज से विशेष बातचीत में श्री वैष्णव ने कहा कि एआई समिट में दिख रही ऊर्जा एआई, बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहचान को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व मंच पर जिस तरह से स्थापित किया है, वह विश्व के सबसे बड़े एआई समिट में साफ तौर पर दिखाई देता है।
