प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट किस प्रकार भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक चर्चा के केंद्र में मजबूती से स्थापित करता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति द्वारा व्यक्त की गई कृत्रिम बुद्धिमत्ता में भारत के नेतृत्व को मिली मान्यता का स्वागत किया।
अपने संदेश में सर्बियाई राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट महज एक सम्मेलन से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि यह एक निर्णायक क्षण है जो भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक संवाद के केंद्र में मजबूती से स्थापित करता है।
