वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते से संबंधित चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ वर्चुअल वार्ता की। गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने इस आर्थिक साझेदारी को निरंतर गति प्रदान करने के लिए आगामी महीनों में नियमित प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठकों के माध्यम से व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
