इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आईबीएम पूरे भारत में क्वांटम कंप्यूटिंग और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने की योजना बना रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री वैष्णव ने कहा कि आईबीएम देश में, विशेष रूप से उन्नत सेमीकंडक्टर नोड्स में, अपनी डिजाइन टीमों को और मजबूत कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन प्रयासों से देश की युवा प्रतिभाओं के लिए अधिक अवसर पैदा होंगे।
