कोलकाता, 1 फरवरी । मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एमसीसीआई) के चेयरमैन रहे ऋषभ कोठारी ने केंद्रीय बजट की सराहना की है।
हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा है कि नया बजट विकास और रोजगार को भारी गति देने वाला है। कोठारी ने कहा, “वित्त मंत्री ने विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। बुनियादी ढांचे पर जोर देने से विकास और रोजगार को भारी गति मिलेगी। संशोधित कर स्लैब करदाता और आम आदमी के हाथों में अधिक पैसा सुनिश्चित करेगा और यह एक स्वागत योग्य कदम है। कुल मिलाकर एक सकारात्मक और स्वागत योग्य बजट है।”
