16 मार्च । भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि एनडीए और भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ, श्री नबीन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, एनडीए असम और पुडुचेरी में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में भी जनता के आशीर्वाद से एनडीए की जीत का मार्ग प्रशस्त हो रहा है
