16 मार्च । चुनाव आयोग ने छह राज्यों में फैले आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की है। ये विधानसभा क्षेत्र गोवा में पोंडा सीट, गुजरात में उमरेठ, कर्नाटक में बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा में धर्मनगर सीट हैं
कल शाम नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनावों की अधिसूचना आज जारी की जाएगी और मतदान 9 अप्रैल को होगा। गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनावों की अधिसूचना इस महीने की 30 तारीख को जारी की जाएगी और मतदान 23 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 4 मई को होगी।
28 जनवरी को विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट रिक्त हो गई। अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजीराव करदिले के निधन के बाद रिक्त हुई।
