रायपुर, 21 मार्च । छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 20 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में मौसम के बदलाव के पीछे तीन बड़े सिस्टम काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती घेरा 0.9 किमी ऊंचाई पर बना सिस्टम नमी वाली हवाओं को खींच रहा है। मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ तक फैली छत्तीसगढ़ के पश्चिमी हिस्से में अस्थिरता बढ़ा रही है।आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात 3.1 किमी ऊंचाई पर सक्रिय बंगाल की खाड़ी से नमी खींचकर प्रदेश में ला रहा है।
इन सिस्टम की वजह से प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसका रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, अंबिकापुर और दुर्ग संभाग के जिलों में विशेष रूप से असर हो सकता है। वर्तमान में प्रदेश के ऊपर तीन सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को मार्च की शुरुआती गर्मी से राहत मिली है।मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते लोगों को गरज-चमक के समय पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न जाने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग के जगदलपुर, बकावंड और साकोला में करीब 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान: 36.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान: 17.1°C जगदलपुर में दर्ज किया गया है।
