खरसिया। आमंत्रित व्याख्यान के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बहुभाषाविद् व भौतिकी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सूर्यप्रकाश तिवारी केटीएच रॉयल इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, स्वीडन, यूरोप का बुधवार को शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिन्दी विभाग में ‘भाषा की उत्पत्ति एवं विकास’ विषय पर सारगर्भित व्याख्यान हुआ।
प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.रमेश टण्डन, प्रो.जयराम कुर्रे (आभार), प्रो.दिनेश संजय (मंच संचालन), डॉ.आकांक्षा मिश्रा (संयोजक), प्रो.एम एल धीरही (विभागाध्यक्ष इतिहास), प्रो.सरला जोगी (विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र), प्रो.के एक्का (विभागाध्यक्ष भौतिकी), प्रो.एके पटेल (विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान), डॉ.मीना गुप्ता (विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र), प्रो.मनोज बरेठा (विभागाध्यक्ष भूगोल) की गरिमामय उपस्थिति में वैज्ञानिक डॉ.तिवारी ने पूरे विश्व की भाषायी उत्पत्ति एवं विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
