विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो दिमाग (Brain) और नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर कमजोरी थकान चक्कर और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आमतौर पर B12 नॉन-वेज फूड्स में ज्यादा पाया जाता है, लेकिन कुछ ड्रिंक्स ऐसे भी हैं जो शरीर में इसकी कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. ये ड्रिंक्स बनाने में आसान हैं और रोजाना की डाइट (Diet) में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं.
दही और छाछ का ड्रिंक
दही और छाछ दोनों ही प्रोबायोटिक्स (Probiotics) से भरपूर होते हैं और इनमें थोड़ी मात्रा में विटामिन B12 भी पाया जाता है. रोजाना एक गिलास छाछ पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है.
फोर्टिफाइड सोया मिल्क
सोया मिल्क को अक्सर विटामिन B12 से फोर्टिफाइड (Fortefied) किया जाता है. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो दूध नहीं पीते. इसे सुबह या शाम के समय पीने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स (nutrients) मिलते हैं.
केला और दूध स्मूदी
केला और दूध से बनी स्मूदी एनर्जी (Energy) देने के साथ-साथ B12 की पूर्ति में मदद कर सकती है. यह ड्रिंक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी थक जाते हैं या कमजोरी महसूस करते हैं.
चुकंदर और गाजर का जूस
चुकंदर और गाजर का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और ब्लड हेल्थ को बेहतर बनाता है. यह सीधे B12 का स्रोत नहीं है, लेकिन शरीर को मजबूत बनाकर इसकी कमी के असर को कम करने में मदद करता है.
ओट्स और दूध ड्रिंक
ओट्स को दूध में मिलाकर पीना एक हेल्दी ड्रिंक है. दूध में मौजूद विटामिन B12 और ओट्स में मौजूद फाइबर मिलकर शरीर को एनर्जी देते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं.
पनीर शेक
पनीर से बना शेक भी विटामिन B12 का अच्छा स्रोत हो सकता है. यह मसल्स को मजबूत बनाने के साथ शरीर को जरूरी पोषण देता है. इसे वर्कआउट के बाद लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
क्यों जरूरी है विटामिन B12?
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) बनाने, दिमाग को एक्टिव (Active) रखने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी को नजरअंदाज करना लंबे समय में नुकसानदेह हो सकता है.
अगर आप शाकाहारी हैं या अपनी डाइट में बदलाव करना चाहते हैं, तो इन आसान ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ विटामिन B12 की कमी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी.
