10 अप्रैल।आज विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 का विषय है “स्थायी स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी”।
भारत में होम्योपैथी चिकित्सकों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है, यहाँ लगभग ढाई लाख पंजीकृत होम्योपैथी चिकित्सक हैं। विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय नई दिल्ली में दो दिवसीय संवादात्मक मंच का आयोजन कर रहा है।
यह मंच प्रमुख नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा ताकि टिकाऊ स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण में होम्योपैथी की उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके। आयुष मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम में होम्योपैथी के क्षेत्र में प्रमुख शोध प्रगति, जन स्वास्थ्य पहलों और नीतिगत विकास को प्रदर्शित किया जाएगा।
इस वर्ष का विषय, सतत स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों, विशेष रूप से एसडीजी 3 (अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण पर) जैसी वैश्विक प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
