भारत ने कॉमनवेल्थ यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और यूनिवर्सल कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज समोआ के अपिया में प्रतियोगिता के तीसरे दिन एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते।
कॉमनवेल्थ यूथ एंड जूनियर चैंपियनशिप में बेलाना हरिका ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में 197 किलोग्राम के कुल प्रयास के साथ दिन का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। 63 किलोग्राम भार वर्ग में करांगी थारंगिनी (179 किलोग्राम) और भूमिका मोहिते (195 किलोग्राम) ने रजत पदक जीते। यूनिवर्सल कप में अभिषेक निपाने ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में 324 किलोग्राम के कुल प्रयास के साथ रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय भारोत्तोलकों ने चार स्वर्ण पदक जीते थे।
