केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से शुरू होने वाले दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर रहेंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने बताया कि अपने इस दौरे के दौरान वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई से शुरू होने वाली भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे।
गृह मंत्री ने कहा कि विश्व के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
