May 16, 2026

Blog

Spread the love

रायपुर 16 मई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज शनिवार को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डेका मंडला में आयोजित ‘आदि उत्सव-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। ‘

दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डेका आज एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर लगभग 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 11 बजे रामनगर स्थित चौगान के लिए रवाना होंगे, जहां 11:30 बजे ‘आदि उत्सव-2026’ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत राज्यपाल दोपहर 1 बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे। भोजन एवं विश्राम के बाद वे शाम 4 बजे पुनः चिल्फी के लिए रवाना होंगे।