filter: 0; jpegRotation: 90; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 42.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
नई दिल्ली, 25 मई । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सोमवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आआपा) के पार्षदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
दोनों पार्टियों ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सदन परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताने के लिए मेलोडी चॉकलेट की माला पहनकर प्रदर्शन किया, जबकि आम आदमी पार्टी के पार्षद पोस्टर और बैनर लेकर सदन पहुंचे।
विरोध प्रदर्शन के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बाधित हो गई, जिसके चलते बैठक को करीब 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और प्रश्न पत्र लीक मामले ने देशभर के छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है।
