जगदलपुर । बस्तर जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष पेंशन शिविर और पेंश्न प्रकरणों के निपटारे में विलंब के कारणों तथा उनके निराकरण के लिए संभागीय कोष, लेखा व पेंशन कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 9 फरवरी को बास्तानार, बकावंड, लोहण्डीगुड़ा ओर दरभा विकासखंड के आहरण व संवितरण अधिकारी तथा 13 फरवरी को तोकपाल और बस्तर विकासखंड के आहरण व संवितरण अधिकारियों को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
