जगदलपुर । प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए 9 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, मोतीतालाब पारा, रोटरी क्लब के पास जगदलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक जिला व्यापार व उद्योग ने शिक्षित बेरोजगारों युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में शामिल होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
