जांजगीर-चांपा 17 जून । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस दौरान जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपा है एवं समयबद्ध सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
