20 जून । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक मजबूत और प्रभावी नेता के रूप में प्रशंसा करते हुए उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बताया।
एक अमेरिकी समाचार पोर्टल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वर्षों से लगातार नेतृत्व परिवर्तन के बाद मोदी ने भारत को स्थिरता प्रदान की है और उन्होंने यह भी बताया कि मोदी 12 वर्षों से अधिक समय से सत्ता में हैं।
भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार अधिक निष्पक्ष हो गया है और दोनों देश महत्वपूर्ण व्यापारिक गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। ट्रंप ने श्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक सम्मानित और उनके शांत सार्वजनिक व्यवहार से कहीं अधिक दृढ़ बताया।
