दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून ने प्रभावी एंट्री कर ली है। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत मिलने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
दिनभर बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज सतही हवाओं का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
3 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान:
सुबह: बहुत हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं।
दोपहर-शाम: हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं।
रात: हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं जारी रहने की संभावना।
4 जुलाई: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 24°C। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोई अतिरिक्त अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
5 जुलाई: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 23°C। गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान।
6 जुलाई: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 23°C। गरज-चमक के साथ बारिश।
7 जुलाई: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 24°C। गरज के साथ बारिश जारी।
8 जुलाई: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 23°C। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर।
IMD के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने से पूरे सप्ताह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे NCR में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
बारिश के दौरान जलभराव, सड़कों पर फिसलन, ट्रैफिक जाम और तेज हवाओं के कारण पेड़ व कमजोर होर्डिंग गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
