केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने त्वरित अदालतों की स्थापना के फैसले को देश की शिक्षा प्रणाली के लिए एक मील का पत्थर बताया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि इस पहल से पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलेगी और ऐसे अपराधों के खिलाफ एक मजबूत निवारक के रूप में काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि त्वरित अदालतों के माध्यम से पेपर लीक की समस्या से प्रभावित छात्रों को शीघ्र न्याय मिलेगा।
