सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें उन्हें पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए सरकार द्वारा अधिकृत खरीदार का समर्थन करते हुए दिखाया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि वीडियो फर्जी और डिजिटल रूप से हेरफेर किया हुआ है। यूनिट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी के लिए किसी भी सरकारी अधिकृत खरीदार का समर्थन नहीं किया है। यूनिट ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे ऑनलाइन प्रसारित हो रही हेरफेर की गई सामग्री के झांसे में न आएं, जिसका उद्देश्य उन्हें गुमराह करना है।
