केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत उन देशों के साथ काम करने के लिए तत्पर है जो निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं का पालन करते हैं और व्यापार करने के समान अवसर प्रदान करते हैं। कल शाम इंडिया ग्लोबल फोरम में बोलते हुए, मंत्री गोयल ने कहा कि भारतीय कंपनियाँ सक्षम हैं और अगर निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं का पालन किया जाए तो वे अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि चीन में तेज़ विकास की नींव अनुचित व्यापार प्रथाओं से ही पड़ी है
बहुपक्षीय व्यापार नियमों पर असर डालने वाले मॉडलों पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि छिपी हुई सब्सिडी, श्रम प्रथाएँ और क्षेत्रों को नष्ट करने के प्रयास मुख्य समस्याएँ हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष खेल को वापस लाने, वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य निर्धारण को ईमानदार मूल्य पर लाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम यह संतुलन नहीं बना पाए तो दुनिया और भी उथल-पुथल में फंस सकती है।
