केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र से पहले प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और विधायी कार्यों पर चर्चा करने के लिए आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्य समिति कक्ष में होगी और इसका उद्देश्य विधायी कार्यों को सुव्यवस्थित करना और सत्र के दौरान उठने वाले प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों का प्रबंधन करना है। यह सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।
पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक निर्धारित है, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र में 30 बैठकें होंगी और केंद्रीय बजट 2026-27 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए सत्र का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।
