प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। यह इस कार्यक्रम का 132वां एपिसोड है।
यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही, एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगी।
