छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सत्र में हाल ही में समाप्त हुए लोकसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण विधेयक के विरोध पर निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान सरकारी कामकाज भी किया जाएगा।
