आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन 65 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए एएम ग़ज़नफ़र ने 2 विकेट लिए।
इससे पहले, टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि विल जैक्स ने 46 रन बनाए।
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
