रांची, 05 जुलाई। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
रविवार को बयान जारी कर बाबूलाल मरांडी ने बताया कि शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई मुलाकात सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस चर्चा से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को झारखंड भाजपा की आगामी संगठनात्मक रणनीति और कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
